सीतापुर स्व० चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय किसान सम्मान समारोह, किसान मेला प्रदर्शनी
सीतापुर स्व० चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय किसान सम्मान समारोह, किसान मेला प्रदर्शनी एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन जनपद में स्थित भूमिजा बहुउद्देशीय हाल खैराबाद, सीतापुर में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद मिश्रिख अशोक रावत को सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक डा0 एस0के0 सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषकों, एफ०पी०ओ०, कृषि, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, मण्डी समिति, एगमार्क आदि विभागों के द्वारा स्टाल लगाये गये। मुख्य अतिथि मा0 सांसद मिश्रिख अशोक रावत, जिलाधिकारी डा0 राजाणपति आर0 के द्वारा कार्यक्रम में लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के सचिव उमेश पाण्डेय सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ कृषक बन्धुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि रक्षा अधिकारी सीतापुर के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसान भाईयों से प्राकृतिक/जैविक खेती को अपनाने के लिए अपील की गई।
कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी, सीतापुर द्वारा स्व० श्री चौधरी चरण सिंह जी की जीवनी पर किसान भाईयों को विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया की वैज्ञानिक डॉ० रीमा द्वारा कृषक भाईयों को मोटे अनाज अन्न की प्रोसेसिंग के बारे में समझाते हुए बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र, कटिया पर मोटे अनाज की प्रोसेसिंग यूनिट लगी हुई है, जिस पर किसान अपने अन्न/मोटे अनाज लाकर निःशुल्क प्रोसेसिंग कर वैल्यू ऐडेड उत्पाद तैयार कर सकते हैं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त राम किशोर तिवारी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए के द्वारा रबी फसलों में लगने वाले कीट/रोग/खरपतवार की रोकथाम के विषय में किसान भाईयों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किसान भाईयों को प्राकृतिक खेती को अपनाने हेतु सुझाव दिया। उप कृषि निदेशक सीतापुर के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त किसान बन्धुओं तथा मंचासीन अतिथि तथा अधिकारियों का स्वागत करते हुये किसान भाइयों को आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आधुनिक विधि से खेती करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मिश्रिख अशोक रावत एवं जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 के द्वारा कृषि के विभिन्न क्षेत्रों यथा उद्यान, पशुपालन, मिलेट्स, गन्ना, प्राकृतिक खेती एवं फसल उत्पादन आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसान भाईयों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अन्त में मुख्य अतिथि की अनुमति से उप कृषि निदेशक के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।
0 Response to "सीतापुर स्व० चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय किसान सम्मान समारोह, किसान मेला प्रदर्शनी "
एक टिप्पणी भेजें