महोबा ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली से आई महोबा में ट्राफिक व्यवस्था पटरी पर
सुरेश विश्वकर्मा मंडल इंचार्ज महोबा
महोबा यातायात ब्यवस्था की प्रशंसा जितनी की जाये कम है ।
महोबा ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली से आई महोबा में ट्राफिक व्यवस्था पटरी पर चल रही है।
महोबा पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेशों का यथा उचित अनुपालन किया जा रहा है।
नगर में जगह जगह पर सख्त निगरानी के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु नगर के प्रत्येक चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर आने जाने वाले सीमावर्ती इलाकों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नगरपालिका द्वारा बनाये गये समस्त टैक्सी स्टैंडों पर टैक्सियों का परिचालन सुचारू रूप से देखा जा रहा है।
सुनील सिंह यातायात प्रभारी ने जब से चार्ज लिया है तब से समय समय पर लोगो को यातायात के नियमो को बताकर जाग्रत किया जा रहा है ।
लोगो को जाग्रत करने में दुर्घटनाएं भी कम हुई है । और जाम लगने की स्थिति पर भी नियंत्रण देखा जा सकता है।
0 Response to "महोबा ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली से आई महोबा में ट्राफिक व्यवस्था पटरी पर"
एक टिप्पणी भेजें