मत प्रतिशत बढ़ाने के लिये भेंट किये छाते
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या व स्वीप आईकॉन सरगम खरे ने शुरू की नई पहल
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 जो कि सात चरणों में संपन्न होना है, जिसके दो चरण संपन्न हो चुके हैं।
दो चरणों के संपन्न हुए चुनाव में वोट प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में कम रहा, जिसका एक कारण अत्यधिक गर्मी होना भी है।
इसी को दृष्टिगत रखते हुए महोबा जनपद की स्वीप आईकॉन व पीएमश्री से सम्मानित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सरगम खरे ने नई पहल करते हुए मतदाताओं को छाते भेंट किये।
जिससे मतदाता छाता लगाकर घर से निकले व अधिक से अधिक मतदान करें।
बता दें कि महोबा जनपद में 20 मई यानी पांचवें चरण में मतदान होना प्रस्तावित है, तब तक और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।
जिसको देखते हुए प्रधानाचार्या द्वारा निजी खर्च से क्षमतानुसार मतदाताओं को छाते भेंट किए जा रहे हैं।
छाते पाकर मतदाता बन्धु काफी खुश नजर आये और इस नई पहल की एक दूसरे से खूब सराहना भी की है।
सुरेश विश्वकर्मा मंडल इंचार्ज
महोबा


0 Response to "मत प्रतिशत बढ़ाने के लिये भेंट किये छाते"
एक टिप्पणी भेजें