-->
प्रत्येक वर्ष होता है नहर की सफाई लेकिन अस्सी के दशक से सिचाई का पानी नही मिल रहा किसानों को।

प्रत्येक वर्ष होता है नहर की सफाई लेकिन अस्सी के दशक से सिचाई का पानी नही मिल रहा किसानों को।

 


लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।

बिसुनपुरवा पडरौन लौंरिया नंदनगढ़ के सामने होकर गुजरने वाली नहर से किसानों के खेतों में लगभग चार दशक से सिचाई नही हो पा रहा है। सरकार हर हांथ को काम और हर खेत को पानी देने की भले ही दावा करती है। लेकिन लौंरिया पडरौन पंचायत में यह दावा कागजो तक सिमटा है। इस पंचायत से बहने वाली नहर में दशकों से किसानों को सिचाई के लिए पानी का इंतजार है। ग्रामीण सुभाष तिवारी नागेन्द्र पांडे बद्री यादव लालबाबु राम पप्पू मिश्रा के मुताबिक इस नहर के पानी का इंतजार करीब चार दशक से है। लेकिन आज तक नहर में पानी नही दिखा। हालांकि योजना से नहर की सफाई का कार्य समय समय पर होते रहता है। ग्रामीण अच्छेलाल साह का कहना है कि सिचाई के अभाव में समय से खेती नही हो पाता है। जिससे किसानो को प्रकृति के बारिश का इंतजार रहता है, जिसमे कभी फसल सुख जाता है,तो कभी अत्यधिक बारिश के कारण फसल बह जाते हैं। यदि नहर में समय अनुसार पानी उपलब्ध रहता तो शायद ऐसी परिस्थिति नही आती। वही गंडक विभाग के विभागीय उदासीनता से इस नहर में पानी नहीं आती है। वही ग्रामीणों का कहना है, यह दावा दिन में सपना देखने जैसा लग रहा है। यदि ऐसा हो गया तो निश्चित किसान खुशहाल होंगे। नही तो सिचाई के अभाव में खेती करना छोड़नी पड़ेगी। इधर ग्रामीण लालजी साह का कहना है, की वर्ष 1975-76 में जब नहर की खुदाई हुई थी तब से चार पांच साल नहर से किसानों ने सिचाई की,लेकिन अस्सी के दशक से नहर में पानी आना बंद हो गया,तब से आजतक किसान नहर में पानी की बाट जोह रहे हैं।

0 Response to "प्रत्येक वर्ष होता है नहर की सफाई लेकिन अस्सी के दशक से सिचाई का पानी नही मिल रहा किसानों को।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article