-->
तप्ति धूप से लौरिया के एक दैनिक मजदूर का गोरखपुर में हुई मौत।

तप्ति धूप से लौरिया के एक दैनिक मजदूर का गोरखपुर में हुई मौत।

 


मौत का कारण लोगों ने अत्यंत गर्मी में काम के दौरान लू लगने से हुई है मौत।

गोरखपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गोरखपुर मेडिकल भेजवाया।

विक्की कुमार, ब्यूरो चीफ, 

पूर्वी चंपारण

मृतक लौरिया थाने के बसवरिया पराउटोला पंचायत के डुमरा गांव निवासी कुंज बिहारी यादव के 42 वर्षीय पुत्र राम प्रसाद यादव के रूप में हुई है।

मृतक राम प्रसाद यादव गोरखपुर में दैनिक मजदूर का कार्य करता था। मृतक अपने पिछे पत्नि मनिका देवी पुत्र गोविंद यादव, दिल यादव व 2 बेटी और सभी की शादी शादी-सुदा छोड गया।लोगों ने बताया बीते लोकसभा चुनाव के दिन वह अपने पत्नी के साथ मतदान करने भी आया था।लोगों ने बताया की मृतक महिने में एकबार आता था और सभी से मिलजुल कर रहता था लोग उसके व्यवहार से ज्यादा प्यार करते थे। खबर लिखने तक मृतक का शरीर उसके गांव नहीं पहुंचा।वहीं रामप्रसाद के मौत की खबर से डुमरा गांव में मचा कोहराम। ग्रामीण परिजनों को दे रहे ढांढस 

वहीं लोगों के अनुसार रामप्रसाद दैनिक मजदूर का कार्य करता था गुरुवार के दिन काम के दौरान तबियत बिगड़ी एवं वहीं पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गोरखपुर पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी है।

0 Response to "तप्ति धूप से लौरिया के एक दैनिक मजदूर का गोरखपुर में हुई मौत।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article