आंधी तूफान कहर पानी के साथ दर्जनों बिजली का खंभा घर पेड़ भी गिराया,लोग परेशान
विक्की कुमार, ब्यूरो चीफ,
पूर्वी चंपारण
पहले आंधी ,उसके बाद तूफान,हल्की बारिश ने लौरिया में कई आशियानों को ध्वस्त कर दिया तो कई जगह के वर्षों विशालकाय पेड़ों को तूफान ने गिरा दिया। इधर लौरिया रामनगर मार्ग में तूफान ने दर्जनों बिजली के खंभों को उखाड़ दिया है,साथ ही कई जगहों पर बिजली का तार टूट गया है, जिससे गुरुवार के शाम से ही बिजली गुल है। यह कब तक ठीक होगा,इसे बताने वाला कोई अधिकारी उपलब्ध नहीं है। सभी का मोबाइल का स्वीच ऑफ बता रहा है। हालांकि मानव बल बिजली को ठीक करने में लगे हैं, लेकिन उन्हें भी नहीं पता है कि आज बिजली का पोल और तार को ठीक किया जा सकेगा कि नहीं । इसका कारण यह है कि दर्जनों जगहों पर कहीं पोल गिरा है तो कहीं तार टूटकर बिखरा हुआ है। इधर आंधी तूफान ने एचपीसीएल की चीनीमिल का वह हिस्सा जिसमें चीनी तैयार होता है का उसपर लगे करकट को उड़ा ले गया है। वहीं लौरिया, रामनगर मार्ग, बगहा मार्ग,नरकटियागंज मार्ग में कई विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गया है। लौरिया प्रखंड के लगभग सभी पंचायत में भी विशालकाय पेड,टीन सैड के मकान को आंधी ने उखाड़ दिया है। इसी तरह से कई घरों का छपर और करकट भी आंधी ने उड़ा दिया है। इधर बिजली नहीं रहने से सभी तबके के लोगों में आक्रोश है, क्योंकि कई के घर में पानी नहीं है तो करीब अधिकाश व्यक्तियों का चार्ज के अभाव में मोबाईल स्वीच ऑफ है। गर्मी भी अधिक होने के कारण लोग बिजली नहीं रहने से काफी परेशान हैं।
0 Response to "आंधी तूफान कहर पानी के साथ दर्जनों बिजली का खंभा घर पेड़ भी गिराया,लोग परेशान "
एक टिप्पणी भेजें