अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राम-जानकी मंदिर में योग कार्यक्रम आयोजित
निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार / प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में अवस्थित श्रीराम जानकी मंदिर में 10वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के सौजन्य से भव्य योग कार्यक्रम आयोजित हुई। बता दें कि योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में लोगों ने सुप्त पवनमुक्तासन,भुजंगासन,पश्चिमोत्तानासन,वज्रासन, धनुरासन आदि का अभ्यास किया। साथ ही लोगों ने योग की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवलकिशोर गुप्ता ने बताया कि योग शरीर की हर कोशिका को स्वस्थ और बेहतर बनाने की दिशा में काम करता है, जिससे आपका शरीर अपने आप ही अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वाला बन जाता है। मौके पर जितेंद्र वर्णवाल, अनिल प्रसाद ,योगेंद्र श्रीवास्तव,पुरष सिंह, सुदिष्ट गुप्ता,नारद कुमार, अशोक पटेल ,जिज्ञासु कुमार, विकास कुमार, दिनेश कुमार आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
0 Response to "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राम-जानकी मंदिर में योग कार्यक्रम आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें