साईं फ्रेंड्स क्लब द्वारा मनाया गया गणेश उत्सव
दाहोद के नर्सिंग कॉलोनी स्थित साईं फ्रेंड्स क्लब द्वारा पिछले 27 सालों से विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्ति का स्थापना कर 10 दिन तक बड़े धूमधाम से नर्सिंग कॉलोनी एवं आस पास की कॉलोनी मिलकर बड़े ही हर्ष उल्लास से गणेश उत्सव मनाया जाता है, पिछले 4 सालों से गणेश उत्सव के दौरान विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाता है साईं फ्रेंड्स क्लब के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी निस्वार्थ भावना द्वारा सेवा की जाती रही है,इस वर्ष भी विशाल भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें दाहोद शहर की धर्म प्रेमी जनता ने बड़ी संख्या में गणेश जी की उपासना, प्रार्थना, आरती कर गणपति बप्पा की सेवा का लाभ उठाया और बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस वर्ष प्रतिवर्ष की तुलना में अधिक भक्ति प्रेमी जनता ने इस महाप्रसादी (भंडारे) का लाभ उठाया।
गोधरा रोड/ ब्यूरो चीफ/ महेश वर्मा/ दाहोदगुजरात

0 Response to "साईं फ्रेंड्स क्लब द्वारा मनाया गया गणेश उत्सव "
एक टिप्पणी भेजें