विज्ञान की धरोहर देवशिल्पी श्री विश्र्कर्मा जी की जयंती पर महोबा नगर में विशाल रथ यात्रा निकाल कर भण्डारे का किया गया आयोजन
मंगलवार, 17 सितंबर 2024
Comment
सुरेश विश्वकर्मा की खास खबर
दिनाकं 17 सितम्बर 2024 को महोबा समस्त विश्वाकर्मा परिवार की तरफ से श्री विश्वाकर्मा जी की जयंती के उपलक्ष्य में बड़ी चन्द्रिका माता मंदिर से विश्वकर्मा आर्मी के जिलाध्यक्ष केशव विश्वकर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष ललित विश्वकर्मा के सानिध्य में जिला के समस्त विश्वकर्मा बन्धुओं के साथ श्री विश्वकर्मा भगवान की झांकी बड़ी धूमधाम से निकाली गई।
मंदिरों मे विश्वकर्मा महाराज जी कथा एवं पूजा अर्चना की गई फिर करिया पठवा में श्री विश्वकर्मा मन्दिर में पूजा अर्चना कर भोजन भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
झांकी बड़ी चन्द्रिका माता से डाक-बंगला, आल्हा चौक,में मार्केट, सुभाष पुलिस चौकी,कीरत सागर से बिलबई तिराहा से करिया पठवा तक स्थानीय पुलिस की कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच सम्पूर्ण करायी गई।


0 Response to "विज्ञान की धरोहर देवशिल्पी श्री विश्र्कर्मा जी की जयंती पर महोबा नगर में विशाल रथ यात्रा निकाल कर भण्डारे का किया गया आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें