लव-कुश समाज बिहार के द्वारा लव कुश रथ यात्रा लौरिया होते हुए निकला।
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024
Comment
लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चम्पारण बिहार।
लव-कुश समाज बिहार के द्वारा लव कुश रथ यात्रा निकल रहा है,आज यह रथ यात्रा लौरिया होते हुए निकला।
रथ 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगा, जिस दिन राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम किया जाना है।
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है।इस मौके पर बिहार से निकला लव-कुश रथ भी अयोध्या पहुंचेगा।पूरे बिहार में लव-कुश रथ घूमने के बाद विभिन्न जगहों से होते हुए अयोध्या पहुंचेगा।
लव-कुश रथ यात्रा बिहार के हर जिले में जाकर ये बताएगा कि कितने साल से राममंदिर का निर्माण की प्रतीक्षा थी।

0 Response to "लव-कुश समाज बिहार के द्वारा लव कुश रथ यात्रा लौरिया होते हुए निकला।"
एक टिप्पणी भेजें