घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ते देख किसानों को फसल की चिन्ता
बुधवार, 18 सितंबर 2024
Comment
। -------------------- बरहज देवरिया - सोमवार से घाघरा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ते देख किसानों को अपनी फसल की चिन्ता हो रही है । की इसी तरह जल का स्तर बढ़ता रहा तो किसानों की पुजी तो नहीं पर उनके जीविका की पुजी बरकरार रह पायेगी या नहीं । बरहज विधानसभा क्षेत्र के कुछ ऐसे गांव है जो हमेशा बाढ़ क्षेत्र के करीब रहते हैं जिन्हें बाढ को लेकर हमेशा ही चिन्ता बनी रहती है ,इस समय चारों तरफ जल ही जल दिखाई दे रहा है , इस समय बाढ़ क्षेत्र इलाकों में प्रशासनिक दौरे चल रहे हैं , उपजिलाधिकारी अंगद यादव, भागलपुर क्षेत्र बाढ़ का और बुद्ध वार को कपरवार बाढ़ क्षेत्र गांव का जायजा लिया। नायब तहसीलदार रविन्द्र कुमार मौर्य ने मंगलवार को भागलपुर,मईल और बरहज का जायजा लिया और बुद्धवार को बरहज घाट को देखते हुए पोखरों के निलामी का कार्य भी पुर्ण किया । वही तहसीलदार अरुण कुमार ने अपने कार्यों को देखते हुए बाढ़ क्षेत्र जगहों पर पहुंच कर जायजा लिया और जहां जरूरत है वहां समय से खाद्य पदार्थ भी मुहैया कराई जा रही है । UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया, जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य

0 Response to "घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ते देख किसानों को फसल की चिन्ता"
एक टिप्पणी भेजें