संपूर्ण नगर खीरी के समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डॉक्टर आई ए खान ने पत्रकार बंधुओ को एक मंच पर किया सम्मानित।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के थाना क्षेत्र संपूर्णानगर व पीलीभीत हजारा थाना क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा पत्रकारों को समाज सेवी डॉo आई ए खान ने एक मंच पर लाकर किया सम्मानित पत्रकारों संग बैठक कर किया सम्मानित तथा क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को उजागर करने एवं क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करते रहने वाले पत्रकारों को डॉक्टर खान ने किया सम्मानित। सभी पत्रकारों को पेन डायरी व मोनांडो देकर सम्मानित किया। खान परिवार समय-समय पर गरीब मजबूर और असहाय एवं गरीब बिटिया की शादी में स्वयं मदद करते रहते हैं। स्वयं भी कई सामाजिक संगठनों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किए गए है। तथा डॉक्टर आई ए खान पर्यावरण प्रेमी के नाम से भी जाने जाते हैं। तथा खान परिवार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। व्यापार मंडल महामंत्री इस्तियाक अहमद खान और डॉक्टर इजहार खान भी डॉक्टर आई ए खान के परिवार के हिस्से हैं। इनके द्वारा भी समय-समय पर सामाजिक कार्य एवं गरीब असहाय की मदद की जाती है। UPN टीवी परिवार की तरफ से तहे दिल से धन्यवाद जो इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर करते रहते हैं।
देश के चौथे स्तंभ पत्रकारों को मान सम्मान देते हुए पत्रकारिता जगत में अपना एक अलग पहचान बनाएं इसके लिए प्रेरित करते रहते हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार व UPN टीवी के सह संपादक मनोज प्रजापति मौजूद भी मौजूद रहे व साथ में महिला पत्रकार प्रियंका भी मौजूद रही।
UPN TV मनोज प्रजापति के साथ गणेश सिंह की खास रिपोर्ट

0 Response to "संपूर्ण नगर खीरी के समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डॉक्टर आई ए खान ने पत्रकार बंधुओ को एक मंच पर किया सम्मानित।"
एक टिप्पणी भेजें