-->
एक पेड़ माँ के नाम 2.0 साइकिल रैली से गूंजा पर्यावरण व शिक्षा का संदेश देवा से बंकी तक राजभवन के अधिकारियों की साइकिल यात्रा बनी प्रेरणा का स्त्रोत

एक पेड़ माँ के नाम 2.0 साइकिल रैली से गूंजा पर्यावरण व शिक्षा का संदेश देवा से बंकी तक राजभवन के अधिकारियों की साइकिल यात्रा बनी प्रेरणा का स्त्रोत


ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन बाराबंकी।
आगामी स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाराबंकी, लखनऊ एवं उन्नाव के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का भ्रमण साईकिल रैली द्वारा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आयोजित एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत राजभवन लखनऊ से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दो दिवसीय साइकिल रैली वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान बाराबंकी में चलाया गया। इस दौरान देवा एवं बंकी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पर्यावरण, शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता से जुड़ी कई प्रेरणादायक गतिविधियाँ संपन्न हुई राजभवन से आई टीम का सीमा पर पहुँचने पर तमाम विभागों के अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में नीम, जामुन, मौलश्री, बॉटल ब्रश, सहजन, छितवन व अमरूद के कुल 200 पौधों का वृक्षारोपण किया साइकिल रैली के प्रतिभागी अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके अनुशासन, शैक्षिक स्तर एवं जागरूकता की सराहना की। एडीजे गवर्नर पुनीत द्विवेदी ने छात्राओं को आगे बढ़ने को प्रेरित करते हुए राजभवन आने का निमंत्रण भी दिया स्वच्छता, पर्यावरण और शिक्षा" विषयक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने सहभागिता की जब साइकिल रैली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बंकी पहुँची तो खंड शिक्षा अधिकारी ने पुष्पवर्षा से सभी का स्वागत किया यहां भी विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधों का रोपण एवं सफाई अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ।

0 Response to "एक पेड़ माँ के नाम 2.0 साइकिल रैली से गूंजा पर्यावरण व शिक्षा का संदेश देवा से बंकी तक राजभवन के अधिकारियों की साइकिल यात्रा बनी प्रेरणा का स्त्रोत "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article