मोहर्रम का त्योहार एकता और सद्भावना पुर्ण हुआ सम्पन्न।
बुधवार, 17 जुलाई 2024
Comment
--------------------थाना प्रभारी बरहज ने प्रथम , द्वितीय , तृतीय को स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित ।
--------------------बरहज देवरिया- बुधवार को बरहज और पैना में एकता और सद्भावना पुर्ण मनाया गया मोहर्रम का त्यौहार । बरहज का चार अखाड़ा ,गौरा का एक अखाड़ा ने अपने अपने कला का प्रदर्शन किया। वहीं नये नये डिजाइनो से ताजिया का लुक परिवर्तित कर खुबसूरत बनाकर अपने हुनर का परिचय भी दिया, सभी ताजीया में तिरंगे से बना ताजिया को थाना प्रभारी राहुल सिंह द्वारा प्रथम पुरस्कार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । मोहर्रम का त्योहार लवरछी , मेहियवा के ताजियादारो ने भी धुम धाम से मनाया। मोहर्रम का त्योहार प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए एडीशनल एसपी डा. भीम कुमार गौतम, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार राय, सीआरो जल राजन चौधरी, उपजिलाधिकारी अंगद यादव, क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार गौतम उपस्थित रहे, और आने वाले सभी जगहों से ताजिया के मार्गों का जानकारी ली । वहीं बरहज के थाना प्रभारी ने देर रात तक अपने मय फोर्स के साथ मुस्तैद रहे । UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया, जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य


0 Response to "मोहर्रम का त्योहार एकता और सद्भावना पुर्ण हुआ सम्पन्न।"
एक टिप्पणी भेजें