-->
बीएनएस से सम्बन्धित लूट की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करके सम्पूर्ण बरामदगी व घटना में प्रयुक्त रिक्शा के साथ दो नफर अभियुक्तगण को मेहता मेलेनियम अस्पताल के पीछे से गिरफ्तार किया गया

बीएनएस से सम्बन्धित लूट की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करके सम्पूर्ण बरामदगी व घटना में प्रयुक्त रिक्शा के साथ दो नफर अभियुक्तगण को मेहता मेलेनियम अस्पताल के पीछे से गिरफ्तार किया गया


रिपोर्ट- स्थानीय संपादक मोहम्मद इलियास 

पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर के नेतृत्व में कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, मु0अ0स0 609 /2025 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित लूट की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करके सम्पूर्ण बरामदगी दो अदद बाली पीली धातु व घटना में प्रयुक्त रिक्शा के साथ साथ दो नफर अभियुक्तगण 1.जीतू मिश्रा पुत्र रमाशंकर मिश्रा उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मो0 अर्जुनपुरवा थाना कोतवाली सदर खीरी 2.पिंकू अली पुत्र इब्राहिम अली उम्र करी 32 वर्ष निवासी ग्राम रामापुर थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को मेहता मेलेनियम अस्पताल के पीछे से समय करीब समय 15.17 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 Response to "बीएनएस से सम्बन्धित लूट की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करके सम्पूर्ण बरामदगी व घटना में प्रयुक्त रिक्शा के साथ दो नफर अभियुक्तगण को मेहता मेलेनियम अस्पताल के पीछे से गिरफ्तार किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article