-->
आईएएस अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने संभाला सीतापुर में मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार

आईएएस अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने संभाला सीतापुर में मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार


एस के शर्मा सीतापुर।
2019 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या को सीतापुर जनपद का नया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया है। उन्होंने पूर्व में यूपी एग्रो में प्रबंध निदेशक के पद पर सेवाएं दी हैं।प्रणता ऐश्वर्या की गिनती राज्य की सक्रिय और सशक्त महिला अधिकारियों में होती है। वह मूल रूप से बिहार की निवासी हैं तथा उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, (जेएनयू)से प्राप्त की है। प्रशासनिक सेवा की शुरुआत इन्होंने इटावा जिले से मुख्य विकास अधिकारी के रूप में की थी, जहां उनके कार्यकाल के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता की सराहना हुई थी। वर्तमान मे सीतापुर में तैनाती से विकास कार्यों में गति और जनकल्याण में सुधार की आशा जताई जा रही है। जिले में उनकी प्रशासनिक कार्यशैली और नवाचारों का स्वागत किया जा रहा है।

0 Response to "आईएएस अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने संभाला सीतापुर में मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article