सम्पूर्ण समाधान दिवस में सहायक अभियंता लघु सिंचाई की अनुपस्थित से जिलाधिकारी का पारा हाई अग्रिम आदेशो तक वेतन रोकने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश
ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील हैदरगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने जनशिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण गंभीरता पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सहजता से संवाद करें और स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक लेकर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें समाधान से संतुष्टि मिली है या नहीं।जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी मामलों राशन कार्ड आवास पेंशन चकमार्ग रास्ते व नाली जैसी समस्याओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। खतौनी में नाम आदि की त्रुटियों को भी शीघ्र सुधारने के लिए आदेश दिया जिलाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्यायों का तत्काल निस्तारण कराया गया। जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 358 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 74 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
तहसील हैदरगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 192 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 47 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए इसी क्रम तहसील फतेहपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
इसी प्रकार तहसील सिरौलीगौसपुर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 03 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
तहसील रामनगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 39 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
इसी क्रम में तहसील नवाबगंज में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया जिसमें कुल 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 10 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया इसी प्रकार तहसील रामसनेहीघाट में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 04 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।


0 Response to "सम्पूर्ण समाधान दिवस में सहायक अभियंता लघु सिंचाई की अनुपस्थित से जिलाधिकारी का पारा हाई अग्रिम आदेशो तक वेतन रोकने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश "
एक टिप्पणी भेजें