तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने (40) वर्षीय महिला को रौंदा ट्राली छोड़ चालक मौके से फरार डॉक्टरों ने किया महिला को मृत घोषित
ब्यूरो चीफ सद्दाम बाराबंकी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने लगभग (40)वर्षीय महिला को रौंदा ट्राली छोड़ चालक मौके से फरार हो गया वही महिला को गंभीर अवस्था में जैदपुर सीएचसी ले जाया गया हालत को नाजुक देख डॉक्टरों ने त्वरित जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया जहां महिला रजिया बानो को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया परिवार में मृत्यु की सूचना मिलते ही चीख पुकार मच गई हंसते खेलते परिवार पर मुसीबत का मानो पहाड़ टूट पड़ा इस दुर्घटना से महिला के तीन बेटे व एक बेटी के सिर से मा का साया छिन गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जैदपुर कस्बा के इस्लाम नगर कि निवासिनी रजिया बानो पत्नी मोहम्मद यूसुफ रविवार कि सुबह अपराह्न लगभग 9:30 बजे घर के बाहर बैठी थी तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली यूपी 41 बीक्यूं 9918 ने महिला पर चढ़ा दी लोगो की चीख पुकार सुनते ही चालक मौके से फरार हो निकला महिला को गंभीर अवस्था में जहां अस्पताल ले जाया गया वही डॉक्टरों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है जानकारी अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई का पुलिस ने आश्वासन दिया है।
0 Response to "तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने (40) वर्षीय महिला को रौंदा ट्राली छोड़ चालक मौके से फरार डॉक्टरों ने किया महिला को मृत घोषित "
एक टिप्पणी भेजें