-->
मारहरा में अघोषित बिजली कटौती से व्यापारी परेशान, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

मारहरा में अघोषित बिजली कटौती से व्यापारी परेशान, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन



मारहरा। कस्बा में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बार-बार हो रही ट्रिपिंग से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को विद्युत विभाग के एसडीओ विजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की।

व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है। इससे बाजार का कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है, वहीं ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ बिजली उपभोक्ताओं से अभद्र भाषा में बात करते हैं। उनकी जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए। व्यापारियों ने कहा कि यदि समय पर बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान एसडीओ विजय गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने और अघोषित कटौती पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने वालों में अविरल गुप्ता, अनंत गुप्ता, राकेश कुमार, राहुल गुप्ता, अंकुर, चेतन, शोएब खान, नितीश गुप्ता, सुनील, निर्दोष, उदित साहू सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

0 Response to "मारहरा में अघोषित बिजली कटौती से व्यापारी परेशान, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article