-->
हाथों में तिरंगा लेकर निकले नगरवासी, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा मारहरा

हाथों में तिरंगा लेकर निकले नगरवासी, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा मारहरा

 




मारहरा। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल नगरवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित देशभक्ति के जमकर उद्घोष लगाए। इससे कस्बे का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने किया। हनुमान चौक से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पालिका परिषद पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल रहे। मार्ग में लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत किया।

विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके पीछे देश के वीरों का त्याग और बलिदान जुड़ा है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमें देश की एकता और अखंडता का संदेश देता है। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करते हुए हमें देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश राजपूत, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, संयोजक अशोक सक्सेना, राहुल भारद्वाज, अक्षत राठी, गोल्डी गुप्ता, डा. आरएस सागर, भूदेव सिंह लोधी, डीके शर्मा, वेदप्रकाश, अंकित वाल्मीकि, बिट्टू साहू, शिवम वर्मा, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, सकलेन कुरैशी, इलियास कुरैशी आदि मौजूद रहे।

0 Response to "हाथों में तिरंगा लेकर निकले नगरवासी, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा मारहरा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article