दाहोद के जैकोट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला।
शुक्रवार, 10 जुलाई 2026
Comment
दाहोद जिले के जैकोट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बरौनी शेड का लोको नंबर 32217, जो एक मालगाड़ी के साथ स्टेशन पर खड़ा था, उसके इंजन के अंदर अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुंआ उठने लगा। आग लगते ही इंजन के अंदर से धुआं उठने लगा, जिससे स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू एवं फायर टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। टीम की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल इंजन सुरक्षित है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट: प्रतीक शर्मा
0 Response to "दाहोद के जैकोट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला।"
एक टिप्पणी भेजें