-->
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंची शाहजहांपुर की सीमा पर सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान ने बुके देकर जोरदार स्वागत किया

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंची शाहजहांपुर की सीमा पर सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान ने बुके देकर जोरदार स्वागत किया

 आज दिनांक 28 मई 2023 को समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव जनपद लखीमपुर से चलकर जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंची शाहजहांपुर की सीमा पर सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान ने बुके देकर जोरदार स्वागत किया...!सा



थ में विजय सिंह, संजीव वर्मा, असलम खान, अतीउल्ला सिद्दीकी, इम्तियाज मंसूरी, टिंकू सिंह मोनिस मौजूद रहे ....! उसके बाद रीबू श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंची तब उनका 25 किलो की फूलों की माला पहनाकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह व आरती सिंह ने जोरदार स्वागत किया....!इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर एक बैठक संपन्न हुई....! जिसमें सपा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने अपने विचारों में कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हैं पूरा प्रदेश और देश बर्बादी की कगार पर पहुंच गया और उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते चले जा रहे हैं और महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ती चली जा रही है इस भाजपा (योगी सरकार) में इंसाफ नहीं मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा के चुनाव व स्थानीय निकाय चुनाव में भले ही समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बन पाई लेकिन समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जी की मेहनत से वोट प्रतिशत बहुत बड़ा है उन्होंने कहा मौजूदा भाजपा सरकारों में हर आम गरीब व्यक्ति को प्रतिमाह 2500 रुपए जीएसटी टैक्स देना पड़ता है माचिस जैसी व और छोटी-छोटी चीजों पर जीएसटी के नाम पर गरीबों से टैक्स की वसूली की जा रही है! कोरोना कॉल में भाजपा की सरकार में बच्चे स्कूल पढ़ने नहीं जा सके लेकिन स्कूलों में फिर भी उनके मां-बाप से फीस जमा करवा ली गई उन्होंने कहा आज सभी वर्ग व सभी समाज के लोग समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जी को आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं ऐसे में यदि महिलाएं समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जी के लिए आगे बढ़कर आएंगी तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर प्रदेश व देश को लूटने और बर्बाद होने से बचा सकती हैं उन्होंने कहा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में जनपद शाहजहांपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिसे भी प्रत्याशी बनाएं उसको हम सभी लोग मिलकर जिताने का काम करेंगे.....!इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जी ने महिलाओं का हमेशा सम्मान किया है और अपनी पिछली सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश में 55 लाख महिलाओं को पेंशन देने का काम किया था....!इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी अमित यादव, रणंजय सिंह यादव,उपेंद्र पाल सिंह, सैयद रिजवान अहमद, नीतू सिंह, मोहम्मद इदरीस खान,संजीव वर्मा, विजय सिंह, ने विचार व्यक्त किए.....! इस मौके पर नीतू कौर, आरती यादव, ज्ञान देवी, आयशा बेगम, आशा बेगम, सीमा कश्यप, रेनू गुप्ता,, रेशमा बेगम, हेमा कश्यप, रेनू गुप्ता, शहनाज, शशि प्रभा,हफ़ीज़ अंसारी, परवेज अंसारी,इम्तियाज खान, अजीज अहमद खान, नसीम खान, कय्यूम पूर्व सभासद,शाहीन बेगम,प्रसून कुमार,गुलशन तिवारी,p रहमत जहां, बेबी नाज, नीलम मौर्य, काजल मौर्य, श्यामा सिंह यादव,साबू मंसूरी, शमसुद्दीन मलक,तय्यब खान, मुस्कान कादरी, अनीता देवी, शमा परवीन, मीना देवी, राजश्री, जानकी देवी, कविता देवी, श्रद्धा तिवारी, ऐश्वर्या, धर्मवीर यादव, सुधीर श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, रंजना कश्यप, शुभी शर्मा, आरती, शालू, शिवांगी, बिंदु वर्मा, शिवानी, रोशनी, सूरज यादव, रामकुमार यादव, सरताज इदरीसी, रवि प्रकाश पांडे, शैलेंद्र पांडे, मालती पांडे, शीला दीक्षित, हशमत, निलोफर, राजा साहब, रानू खान, आरिफ खान, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे....!

0 Response to "समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंची शाहजहांपुर की सीमा पर सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान ने बुके देकर जोरदार स्वागत किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article