-->
फर्जी बिलिंग कर धड़ल्ले से चल रहा अवैध बीफ कारोबार,,बिना डाक्टरी जांच एवं प्रमाण के अवैध बीफ की बिक्री से हो रहा लोगों की सेहत से खिलवाड़

फर्जी बिलिंग कर धड़ल्ले से चल रहा अवैध बीफ कारोबार,,बिना डाक्टरी जांच एवं प्रमाण के अवैध बीफ की बिक्री से हो रहा लोगों की सेहत से खिलवाड़



लखनऊ के कई घरों में चल रहे अवैध बूचड़ खाने में कट रहे बीमार पशु हो रहे बाराबंकी में सप्लाई


बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां अवैध बीफ की बिक्री पर सख्त है वहीं कुछ भ्रष्ट लोगों की मिलीभगत के चलते जनपद के तहसील नवाबगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बीफ का कारोबार फल फूल रहा है । विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शहर के एक वार्ड का निवासी आफताब नाम का व्यक्ति इस कारोबार में संलिप्त है । जोकि साल के कुछ दिन पंजीकृत कंपनी से बीफ की सप्लाई करता है बाकी सभी दिन ज्यादा पैसा कमाने की लालच में फर्जी बिल बनाकर लखनऊ के अवैध बूचड़खाने से बिना डाक्टरी जांच के अवैध बीफ लाकर अलग अलग क्षेत्रों जिनमें सहादतगंज़, जैदपुर, मसौली, रामपुर में फुटकर विक्रेताओं को सप्लाई करता है । यह कारोबार देर रात ही शुरू हो जाता है और सुबह होने तक सप्लाई पूरी कर दी जाती है । सूत्रों की माने ये आपूर्ति करने वाला लाइसेंसधारक है । फर्जीवाड़े के बने चक्रव्यूह में जिस बिल के आधार पर पूरा अवैध व्यापार चल रहा है, उसमें उन्नाव जनपद की एक कथित कंपनी से बीफ लाकर सप्लाई करने का दावा हैं। जिसमें लोगों की माने तो गौ मांस की तस्करी तक शामिल हो सकती है जोकि जांच का विषय है, में फर्जी बिल उन्नाव की किसी कंपनी का है। जबकि सूत्रों की माने तो फर्जी बिल की आड़ में लखनऊ के बल्लौच पुरा इलाके से अवैध रूप से माल लाकर सप्लाई किया जा रहा है। जो ये सप्लायर अपने घर पे ही तैयार करते हैं। इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो कई जिम्मेदार अफसर लोग भी इसमें सहयोग कर अपना हिस्सा लेते हैं । चाहे वो थाने से गाड़ी गुजरने के नाम पर हो या हाइवे से शहर में एंट्री के नाम पर हो । यह कारोबार बेतरतीब जारी है पर अचरज की बात है कि जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लग रही या फिर पर्दे के पीछे का सच कुछ और ही है । यदि सही तरीके से इसकी जांच की जाए तो अवैध रूप से ये बीफ का कारोबार कर रहे नकाबपोशों का पर्दाफाश हो जाएगा और सख्त कार्यवाही सुनिश्चित हो पाएगी।

0 Response to "फर्जी बिलिंग कर धड़ल्ले से चल रहा अवैध बीफ कारोबार,,बिना डाक्टरी जांच एवं प्रमाण के अवैध बीफ की बिक्री से हो रहा लोगों की सेहत से खिलवाड़"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article