-->
मारहरा में हुई समीक्षा बैठक संगठन को दी जिम्मेदारी

मारहरा में हुई समीक्षा बैठक संगठन को दी जिम्मेदारी



एटा जिला के मारहरा कस्बा में बहुजन समाज पार्टी ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क मोहल्ला सराय मीरा, रेलवे रोड पर हुई। इसमें विधानसभा, सेक्टर और बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा की गई, साथ ही संगठन में नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक के दौरान पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। वीर बहादुर सिंह को मारहरा विधानसभा अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, इरशाद अहमद को जिला महासचिव और धर्मेंद्र को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस समीक्षा बैठक में अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी बाबूजी विक्रम सिंह और मुख्य प्रभारी मुनीश अहमद गाजी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अलीगढ़ मंडल प्रभारी राजू राम रतन और जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी भी बैठक में मौजूद थे।


बैठक में जलेसर विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार जाटव, मारहरा विधानसभा प्रभारी जितेंद्र फौजी और राकेश बाबू लोधी, विधानसभा उपाध्यक्ष मोतीलाल लोधी, जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय भारती सहित कई अन्य पदाधिकारी और पार्टी समर्थक शामिल हुए। इनमें विजय सिंह ठेकेदार, बच्चू सिंह, राधेश्याम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार, बालक राम, सुनील दिवाकर, आलोक गौतम, विनय प्रताप सिंह, मोहम्मद मोहसिन सिद्दीकी, सरताज हुसैन, फारूक कुरैशी, कमल हसन, नीटू, जीशान और अशफ़ाक मेंबर प्रमुख थे।

0 Response to "मारहरा में हुई समीक्षा बैठक संगठन को दी जिम्मेदारी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article