-->
जिलाधिकारी ने मृतक की आश्रित पत्नी को 21,83,406 रूपये का सौंपा चेक

जिलाधिकारी ने मृतक की आश्रित पत्नी को 21,83,406 रूपये का सौंपा चेक


 त्रिलोचन शरण मिश्रा संपादक बिहार 

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बेतिया अंचल के वार्ड नंबर-01, बरवत लाला टोला निवासी विपिन कुमार पाल की मृत्यु सउदी अरबिया में हो गयी थी। मृत्यु उपरांत भारतीय राजदूतावास, रियाद से जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण, बेतिया को सारे लिगल प्रोसेस, जाँच, सत्यापन कराने के बाद मृत व्यक्ति की आश्रित पत्नी को उपलब्ध कराने हेतु राशि प्राप्त हुयी थी। उक्त के परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में मृतक स्व0 पाल की आश्रित की पत्नी सरिता देवी कुल-21,83,406.00 रूपया का चेक प्रदान किया गया।जिलाधिकारी ने सरिता देवी से कहा कि दी जा रही राशि का सदुपयोग करते हुए जीविकोपार्जन कीजिएगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित कीजिएगा। प्रशासन आपके साथ है, आपकी समस्याओं का विधिसम्मत निराकरण कराया जायेगा।


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता, श्री अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "जिलाधिकारी ने मृतक की आश्रित पत्नी को 21,83,406 रूपये का सौंपा चेक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article