-->
इंसानियत शर्मसार: चार मासूमों को बांधकर पीटा। पिरान कलियर में बच्चों पर टूटा अत्याचार, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप — आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू”

इंसानियत शर्मसार: चार मासूमों को बांधकर पीटा। पिरान कलियर में बच्चों पर टूटा अत्याचार, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप — आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू”

 


रिपोर्ट :- असलम खान हरिद्वार -पिरान कलियर के दरियापुर गांव में चार मासूमों पर कोल्ड ड्रिंक चोरी का आरोप लगाकर हाथ-पैर रस्सी से बांधने और बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया।

घटना के दौरान बच्चों को बंधक बनाकर पीटा गया और मौके पर मौजूद कई लोग तमाशबीन बने रहे।

बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया और लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपित युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस बच्चों को बंधक बनाने, मारपीट और पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मासूमों के साथ क्रूरता दिखाने वालों पर क्या होगी सख्त कार्रवाई, अब सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

0 Response to "इंसानियत शर्मसार: चार मासूमों को बांधकर पीटा। पिरान कलियर में बच्चों पर टूटा अत्याचार, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप — आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू”"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article