खरीफ महाअभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्रचार व जानकारी के अभाव में कम संख्या में पहुंचे किसान
शुक्रवार, 2 जून 2023
Comment
त्रिलोचन शरण मिश्रा संपादक बिहार
बैरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ई- किसान भवन के प्रांगण में बृहस्पतिवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाअभियान 2023 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला शह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जहां प्रचार व जानकारी के अभाव में कम संख्या में किसानों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न पार्टी के अध्यक्ष व किसानों के उन्नत खेती करने के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख शिवरतन यादव, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बृजेश पटेल ,मैनेजर राव पंचायत समिति सह कृषि अध्यक्ष सहकारिता अभय कुमार उर्फ दारा सिंह मुखिया पति नन्दलाल साह आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक किसान को भैराईटी के अनुसार स्वर्णा सबन बीज में 36,व सबौर श्री धान में 47 की अनुदानित दर पर बीज का वितरण कृषि विभाग के द्वारा किया जा रहा है। वहीं माधवपुर के कृषि वैज्ञानिक ने कम लागत पर उन्नत खेती के बारे में नेता व किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वही आपको बता दें कि किसानों के जानकारी के अभाव में संख्या कम दिखी। बहुत से किसान लाभ से वंचित रह गए मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बेतिया सुरेश प्रसाद, सहायक निदेशक रंजीत कुमार , कृषि तकनीक सहायक नीतीश कुमार पटेल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बैरिया संजय कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार यादव,सहायक तकनीकी प्रबंधक रितु कुमारी,ओमप्रकाश तिवारी सहित बैरिया प्रखंड के सभी पंचायतों के कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार एवं किसान बंधु शामिल रहे।
0 Response to "खरीफ महाअभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्रचार व जानकारी के अभाव में कम संख्या में पहुंचे किसान"
एक टिप्पणी भेजें