शनिचरी के दो राजमिस्त्री लापता दोनों के परिवार चिंता में नहीं मिल रही जानकारी
ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण
/योगापट्टी प्रखंड के शनिचरी के दो राजमिस्त्री लापता दोनों के परिवार चिंता में नहीं मिल रही है जानकारी दोनों कोरोमंडल एक्सप्रेस से हावड़ा से जा रहे थे चेन्नई आपको बता दे कि योगापट्टी प्रखंड के शनिचरी थाना क्षेत्र के बरवाओझा पंचायत के बरवाओझा गांव के वार्ड नंबर 9 के रियाजुल मियां का पुत्र मुस्लिम मियां एवं मुनीफ मियां का पुत्र कसीम मिया उड़ीसा के बालासोर में ट्रेन हादसा में लापता है मुस्लिम मियां की पत्नी तारा खातून ने बताया कि शुक्रवार की रात जब हम उसको कॉल किया तो फोन पहुंच से बाहर बता रहा था दोनों के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल रही है दोनों हावड़ा चेन्नई कोरोमंडल से चेन्नई जा रहे थे दोनों वहां राजमिस्त्री का काम करते हैं ट्रेन हादसे की खबर से परिवार के लोगों में बेचैनी हैं लगातार मोबाइल पर अन्य माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन किसी तरह की सूचना नहीं मिल रही है तैयब अंसारी ने बताया कि शुक्रवार शाम 6:00 बजे मजलूम खातून की अम्मा से बात हो रही थी बात करने के दौरान ही फोन कट गया और उसके बाद फोन कवरेज एरिया से बाहर बताने लगा हादसे की सूचना पर मेरे मामा आसमोहम्मद अंसारी ढूंढने के लिए निकल गए कासीम के 3 पुत्र तैयब अंसारी शमशाद आलम साहिल कुमार एवं पुत्री हसनतारा खातून सभी का रो रो कर बुरा हाल है इधर मुस्लिम मियां की पत्नी तारा खातून ने बताया कि शुक्रवार शाम 6:00 बजे बातचीत हुई थी ट्रेन हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों परिवार में कोहराम ।मचा हुआ है
0 Response to "शनिचरी के दो राजमिस्त्री लापता दोनों के परिवार चिंता में नहीं मिल रही जानकारी"
एक टिप्पणी भेजें