नगर पंचायत मच्छरगावा का चुनाव का रिजल्ट हुआ ज़ारी दर्शकों में देखा गया खुशी का माहौल
ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण
योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगावा नगर पंचायत का चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है वहीं मछरगावा नगर पंचायत के उपसभापति पद पर आमने सामने का मुकाबला था एक तरफ बीजेपी विधायक विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहारी मैदान में थी तो वहीं दूसरी तरफ चुन्नी देवी चुनाव में खड़ी थी इस जीत के बाद चुन्नी देवी ने मच्छरगावा नगर पंचायत की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर हम खड़े होते हैं जनता को अब न्याय मिलेगी अब नगर पंचायत का विकास होगा वही नगर निकाय चुनाव के तीसरे फेज का रिजल्ट रविवार को आ गया है इसमें सबसे रोचक रिजल्ट बेतिया के मच्छरगावा नगर पंचायत के उपसभापति पद का रहा बीजेपी विधायक विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहारी चुनाव लड़ रही थी चंचला बिहारी को इस पद पर मात्र वोट मिली है चंचला बिहारी को चुन्नी देवी ने 409 वोटों से पराजित किया है बता दें कि इस रिजल्ट के ऊपर सभी लौरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों की नजर टिकी हुई थी मच्छरगावा नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हुआ है नवगठित नगर पंचायत में सभापति पद पर अश्विनी कुमार ने बाजी मारी है
0 Response to "नगर पंचायत मच्छरगावा का चुनाव का रिजल्ट हुआ ज़ारी दर्शकों में देखा गया खुशी का माहौल "
एक टिप्पणी भेजें