मुखिया संघ ने बीडीओ लौरिया के खिलाफ खोला मोर्चा।
कारवाई न होने तक जारी रहेगा संघर्ष।
संवाददाता आशीष पांडेय लौरिया | लौरिया बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित के मनमानी के खिलाफ करीब एक दर्जन मुखियाओं ने डीडीसी बेतिया को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाते हुए कारवाई करने की मांग की।
सुनवाई न होने पर मुखिया संघ लौरिया डीएम बेतिया ग्रामीण विकास मंत्री बिहार एवं मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का निदान का करेंगे मांग। मुखिया संघ लौरिया द्वारा एक दर्जन मुखिया डीडीसी अनिल कुमार से मिलकर लिखीत एवं मौखिक शिकायत की है। मुखिया संघ के अध्यक्ष सबीता देवी ने बीडीओ लौरिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की है। जिसमें बीडीओ का ससमय कार्यालय नहीं आना,स्वच्छता अभियान के तहत कोई काम विभागीय अधिकारियों से न कराकर प्राईवेट आदमी रौशन ठाकुर के द्वारा कराना। बीडीओ के उदासीनता के कारण शौचालय भुगतान का कम होना।
स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली में बीडीओ द्वारा पेंच फंसाकर अनेक लोगों को बढ़ा चढ़ाकर आवेदन दिलाकर विवाद खड़ा करना।
मुख्यमंत्री आवास योजना एवं सहायता योजना में अवैध रूप से वसुली कराकर नाम जोड़वाना।
मुखिया में भेदभाव करना इनका मुख्य काम आदि शामिल हैं।
वहीं आवेदन पर सिसवनिया मुखिया कन्हैया कुशवाहा, बसंतपुर मुखिया अजय सिंह, मठिया मुखिया अविनाश शेखर, गोनौली डुमरा मुखिया सुमन ठाकुर, बेलवा लखनपुर मुखिया अनिल कुमार, दानियाल परसौना मुखिया मैमुल्लाह मियां, लाकड सिंसई मुखिया जहीर अहमद, धोबनी मुखिया सुरेन्द्र राम, बसवरिया पराउटोला मुखिया शैलेश कुमार, धोबनी धर्मपुर मुखिया लालबहादुर साह एवं धमौरा मुखिया कमलेश यादव का नाम शामिल हैं।सभी ने जांच कर करवाई की मांग की है।
0 Response to " मुखिया संघ ने बीडीओ लौरिया के खिलाफ खोला मोर्चा।"
एक टिप्पणी भेजें