-->
बड़ी खबर: कटनी जिले में एक ही दिन में 2 प्रधान आरक्षको ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन,एक महिला तो एक पुरुष ने खाया जहर,दोनों अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर: कटनी जिले में एक ही दिन में 2 प्रधान आरक्षको ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन,एक महिला तो एक पुरुष ने खाया जहर,दोनों अस्पताल में भर्ती




सीएम की ड्यूटी करके लौटी

उमरिया जिले के थाना कोतवाली में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक हेमलता सिंह का सामने आया है। जिसमें वह अभी दिन पहले सीएम के अनूपपुर अमरकंटक दौरे के दौरान वह महिला आरक्षक अनूपपुर से सीएम की ड्यूटी करके लौटी है। जिसके बाद वह अचानक जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में लोगों के द्वारा महिला प्रधान आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि महिला आरक्षक के द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की क्या वजह रही है इसका पता नहीं चल सका है। कोतवाली पुलिस भी इसका पता लगाने के प्रयास में है लेकिन महिला प्रधान आरक्षक के द्वारा फिलहाल कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।

देर रात कटनी में भी आरक्षक ने खाया जहर

वहीं दूसरा मामला देर रात कटनी जिले से सामने आया है। जहां एक प्रधान आरक्षक के द्वारा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया गया प्रधान आरक्षक की ड्यूटी किसी पुलिस अधिकारी के बंगले पर रही है और उसने ड्यूटी के दौरान जहरीला पदार्थ खा लिया है। आनंन् फानन में पुलिस के द्वारा प्रधान आरक्षक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि दोनों प्रधान आरक्षक अपने ड्यूटी और वरिष्ठ अधिकारियों से परेशान रहे हैं जिसके चलते उनके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं है उनके बयान या बताने के आधार पर ही किसी भी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

0 Response to "बड़ी खबर: कटनी जिले में एक ही दिन में 2 प्रधान आरक्षको ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन,एक महिला तो एक पुरुष ने खाया जहर,दोनों अस्पताल में भर्ती"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article