-->
समाजवादी महिला सभा प्रदेश मंत्री इंदु सक्सेना ने कहा अभी तक महिलाओं पर दिल दहला देने वाले जुल्मों पर सत्तापक्ष ने कोई आवाज नहीं उठाई है....!

समाजवादी महिला सभा प्रदेश मंत्री इंदु सक्सेना ने कहा अभी तक महिलाओं पर दिल दहला देने वाले जुल्मों पर सत्तापक्ष ने कोई आवाज नहीं उठाई है....!

 समाजवादी महिला सभा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती इंदु सक्सेना ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज है वैसे तो किसी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है लेकिन उत्तर प्रदेश में महिलाओं की आबरू और जीवन की कोई गारंटी नहीं है महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं हजारों लोगों की भीड़ द्वारा पुलिस के संरक्षण में महिलाओं की नंगी परेड कराई जा रही हैं और सदन में बैठी भाजपा की मातृशक्ति गूंगी हो गई है उन्होंने कहा अभी तक महिलाओं पर दिल दहला देने वाले जुल्मों पर सत्तापक्ष ने कोई आवाज नहीं उठाई है....!




 श्रीमती इंदु सक्सेना आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर यहां विगत दिवस सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष खालदा बेगम के उन्हीं के परिजनों द्वारा की गई निर्मम हत्या को लेकर अब तक हत्यारों के विरुद्ध क्या कार्रवाई हुई यह जानने के लिए प्रतिनिधिमंडल के साथ आई हैं प्रतिनिधिमंडल में सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष बेनजीर उमर, सपा महिला सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार, सपा महिला सभा की सचिव भारती सिंह, सपा महिला सभा की सचिव आशुतोष यादव, मीना देवी यह प्रतिनिधि मंडल मृतक खालदा बेगम के मायके मोहल्ला बंगश भी गया और प्रतिनिधिमंडल ने मृतका के बेटे फैज़ान लगभग 11 वर्ष व भाइयों व माताजी और परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरी समाजवादी पार्टी आपके साथ है राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि खालदा के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी...!

प्रतिनिधिमंडल ने एस.पी अशोक कुमार मीणा से भी अब तक दोषियों के खिलाफ क्या क्या कार्यवाही हुई इसकी जानकारी देते हुए जो भी फरार अभियुक्त हैं उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की....!


इस मौके पर महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष बेनजीर उमर ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी एक जुमला साबित हो रहा है हालात इतने बत्तर हो गए हैं कि भाजपा के नेताओं से ही बेटी बचाने के लाले पड़े हैं उन्होंने कहा जब सरकार में बे औलाद बैठे हो तो उनसे इंसाफ की उम्मीद नहीं की जा सकती....!


इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने जिला कार्यालय पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और खालदा हत्या कांड को लेकर अब तक पार्टी के स्तर से की गई कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीड है उसके ऊपर मामूली आज भी आई तो पार्टी बड़ी से बड़ी ताकत से टकरा जाएगी.....!


और पार्टी कार्यालय पर खालदा बेगम की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उनके लिए मग फिरत की दुआ की....!


 इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह,सपा नेता राजेश कश्यप,सैयद रिजवान अहमद, महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष व शाहजहांपुर की लोकसभा सह प्रभारी गायत्री वर्मा ,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, संजीव वर्मा,विजय सिंह, गोपाल अग्निहोत्री, प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू,आनंद शुक्ला,अतीउल्ला सिद्दीकी, सैयद शकील मियां,स्तुति गुप्ता, बीडीसी मेंबर ज्ञानवती, सुमन लता, उषा देवी, नीना गुप्ता, सुमन लता,सरताज इदरीसी, शाहनवाज, राजा साहब, रानू खान, गुलशन तिवारी, भारत भूषण पाली, अनिल भोजवाल,अमन गुज्जर आदि मौजूद रहे.


जनपद शाहजहांपुर से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

0 Response to "समाजवादी महिला सभा प्रदेश मंत्री इंदु सक्सेना ने कहा अभी तक महिलाओं पर दिल दहला देने वाले जुल्मों पर सत्तापक्ष ने कोई आवाज नहीं उठाई है....!"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article