राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के महामंत्री के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने पर कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन
आज राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के महामंत्री यशवंत कुमार के विरुद्ध पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में गौ रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिंदू नेता राजेश अवस्थी ने चेतावनी दी कि उनके ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को अगर समाप्त नहीं किया गया तो वह जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ईंट से एट बजा देंगे। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में गौ रक्षक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए और जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पदाधिकारियो ने कहा कि यशवंत मैथिल पर यह फर्जी मुकदमा केवल इसलिए लगाया गया है क्योंकि तिलहर थाना क्षेत्र में उन्होंने पूरी तरह से गोकशी को बंद कर दिया था। इससे आक्रोशित होकर बदले की भावना रखते हुए बाड़ी गांव के कुछ कसाइयों और पुलिस ने मिलकर यह फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। इसे तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए। अन्यथा की स्थिति में जिला एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
जनपद शाहजहांपुर से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

0 Response to "राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के महामंत्री के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने पर कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन "
एक टिप्पणी भेजें