-->
स्वच्छता की शपथ पूरे गांव को :

स्वच्छता की शपथ पूरे गांव को :

 लोकेशन शाहजहांपुर









 सिंधौली ब्लॉंक की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में आज पंचायत कार्यालय,जेपी पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय एवं संविलियन विद्यालय मे सभी ग्रामवासियो व बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 2 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा l ग्राम के सभी 54 रास्तों एवं रास्तों के किनारे बनी नालियों को अच्छे से साफ किया जा रहा है । एवं सभी ग्राम वासियों को सूखा कचरा , गीला कचरा अलग-अलग करने को बताया जा रहा हैl सभी को स्लोगन के साथ जानकारी दी जा रही है कि 100 रोगों की एक दवाई गांव में रखो साफ सफाई । ग्राम प्रधान ने स्वच्छता अभियान पर एक योजना भी बनाई है, जिसके तहत ग्राम में हर समय जो अपना घर व अपने घर के बाहर का चबूतरा हर समय साफ रखेगा ऐसे लोगों को चिन्हित कर दो अक्टूबर को ग्राम पंचायत के कार्यालय पर सम्मानित भी किया जाएगा । एवं सोमवार को ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान को लेकर एक भव्य रैली का आयोजन भी किया जा रहा है l जिसमें जेपी पब्लिक स्कूल ,प्राथमिक विद्यालय , संबिलयन विद्यालय के सभी बच्चे व ग्रामवासी प्रतिभाग करेंगे । ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्वच्छ एवं हरियाली युक्त ग्राम पंचायत है l जिसमें 34 जगह कचरा पात्र ,36 जगह नाली सिल्ट कैचर, 16 शोक पिट,लीच पिट, फिल्टर चैंबर, आर आर सी सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है ।


जनपद शाहजहांपुर से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

0 Response to "स्वच्छता की शपथ पूरे गांव को :"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article