जमीन हथियाने आदिवासी शक्स का उद्योगपतियों ने कर लिया अपहरण
कटनी के मित्तल और अग्रवाल बताए जा रहे उद्योगपति,
कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम छपरवाह निवासी एक आदिवासी किसान के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने किसान के अपहरण की शिकायत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करते हुए शहर के दो उद्योगपतियों पर आरोप लगाया है। हालांकि एसपी ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है।
एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बिसरती बाई व जानकी बाई ने बताया कि उनका भाई बेड़ीलाल आदिवासी (55) ग्राम छपरवाह थाना बड़वारा में निवास करता है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और अक्सर बीमार रहता है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके भाई के नाम पर दर्ज जमीन हड़पने के लिए उद्योगपति मित्तल और अग्रवाल ने उसका अपहरण कर लिया है, जबकि बेड़ीलाल ने एक सीमेंट कंपनी को काम करने की सहमति दी थी। आरोप है कि करीब 20 दिन पूर्व दोनों उद्योगपति अपनी कार में बैठाकर बेड़ीलाल को घर से ले गए थे, जिसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा है। पीड़ित परिवार ने एसपी से त्वरित जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इनका कहना है
(अभिजीत रंजन, एसपी)
आदिवासी का अपहरण करने संबंधी शिकायत मुझ तक नहीं पहुंची है और न ही मामला संज्ञान में है। शिकायत मिलने पर त्वरित जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "जमीन हथियाने आदिवासी शक्स का उद्योगपतियों ने कर लिया अपहरण"
एक टिप्पणी भेजें