भूकंप से नेपाल में भारी तबाही, 190 से अधिक लोगों के मृत्यु की खबर
शनिवार, 4 नवंबर 2023
Comment
निखिल राज अनुमंडल ब्यूरों चीफ रक्सौल /
प्रकृति का खेल आजतक कोई नही समझ सका। बीती रात जब यहां के लोग सो रहे थे, तभी रात के 11 बजकर 30 मिनट पर धरती में कम्पन हुआ। अर्थात भूकंप के झटके लगे और लगभग 150 से अधिक लोगों के मृत्यु की सूचना है। रक्सौल सहित भारत के अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस हुए, परंतु फिर एक बार भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल ही था। जानकारी के मुताबिक नेपाल के जाजरकोट के बारेकोट गांवपालिका मूल रूप से केंद्र बिंदु था, भूकंप रिएक्टर पैमाना पर 6.4 मापी गई थी। इस भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है, कई मकान ध्वस्त होने के साथ लगभग 150 से अधिक लोगों के मरने की सूचना है। अभी भी नेपाल प्रशासन राहत कार्य में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में भी भूकंप ने नेपाल में तांडव मचाया था।

0 Response to "भूकंप से नेपाल में भारी तबाही, 190 से अधिक लोगों के मृत्यु की खबर"
एक टिप्पणी भेजें