-->
होली अवकाश होते ही बच्चों ने मनाया गुलाल होली, दिया सौहार्द और एकता का संदेश

होली अवकाश होते ही बच्चों ने मनाया गुलाल होली, दिया सौहार्द और एकता का संदेश



 हमीरपुर जनपद में सुमेरपुर कस्बा के कंपोजिट विद्यालय बदनपुर में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने हानिकारक रंगों के बजाए गुलाल की होली खेलकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

शनिवार को स्कूल परिसर में होली का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजना वर्मा ने रंग के स्थान पर बच्चों को गुलाल से होली खेलने के लिए प्रेरित किया। बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दीं। रंगबिरंगे गुलाल और बच्चों की खिलखिलाहट से वातावरण सराबोर रहा।

विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान बदनपुर ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि अजय साहू ने कहा कि होली का पर्व आपसी गिले शिकवे भुलाकर सभी को गले लगाने का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाजारों में बिक रहे केमिकलयुक्त रंग आदि उत्पाद शरीर के लिए बेहद हानिकारक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य अंजना वर्मा एवं शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद रहे।

UPN TV न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ कपिल देव यादव की रिपोर्ट

0 Response to "होली अवकाश होते ही बच्चों ने मनाया गुलाल होली, दिया सौहार्द और एकता का संदेश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article