करमाबारी एम 29 से किंग कोबरा को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
वाल्मीकि नगर से कृष्णा कुमार कि रिपोर्ट।
इन दिनों वाल्मीकि नगर के रिहायशी इलाकों के गांवो व सरेहो मे किंग कोबरा के निकलने से ग्रामीणों में दहशत। आपको बता दें कि बुधवार को वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के करमाबारी एम 29 में एक लगभग 12 फिट का कोबरा सांप को देख कर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित वन कार्यालय को दी गई।सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के वंरक्षी आजाद कुमार के नेतृत्व में वन कर्मिय मोनद्रिका यादव,गोरख राम, मणिभूषण कुमार विजय कुमार गुप्ता,आदि वन कर्मियों के साथ घटनास्थल स्थल पर पहुंचा। वंरक्षी व वन कर्मिय ने घटनास्थल पर पहुंच कर कोबरा सांप को कडी मशकत के बाद पकड़कर वीटीआर को वन परिसर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के वनरक्षिक आजाद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी,कि वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के करमाबारी स्थिति एम 29 में एक बड़ा किंग कोबरा सांप डेरा जमाया हुआ है। इस किंग कोबरा को पकड़ने के लिए वंरक्षी आजाद कुमार के नेतृत्व में वन कर्मिय मोनद्रिका यादव,गोरख राम, मणिभूषण कुमार, विजय कुमार गुप्ता, अमरेश चौधरी, आदि वन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
वन कर्मिय मोनद्रिका यादव,गोरख राम, मणिभूषण कुमार, विजय कुमार गुप्ता, अमरेश चौधरी, आदि वन कर्मियों ने किंग कोबरा सांप को पकड़ कर वीटीआर के वन परिसर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वनरक्षिक आजाद कुमार ने आगे बताया कि कोबरा की लंबाई करीब 12 फीट और मोटाई करीब डेढ़ फिट है। कोबरा को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

0 Response to "करमाबारी एम 29 से किंग कोबरा को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।"
एक टिप्पणी भेजें