अमरूद समझकर धतूर का फल खाने से तीन बच्चों की तबियत खराब
गर्वमेन्ट मेडिकल कालेज रेफर
पुनीत कुमार पाण्डेय
जिला क्राईम ब्यूरो
पश्चिम चम्पारण
पश्चिम चम्पारण जिला के पुलिस जिला बगहा अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गाँव निवासी बुधई साह के तीन बच्चे जिसमे दो बेटी उम्र तकरीबन 2साल एवं 3 साल और एक बेटा उम्र तकरीबन 6साल है ने घर के बगल मे लगे धतूरे के फल के फल को अमरूद समझकर खा लिया।जिससे उनकी तबियत खराब हो गई। घटना संध्या लगभग 4बजे की है।आनन फानन मे परिजनो ने उन्हे संध्या 6बजे पं० कमलनाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया रेफर कर दिया गया।बतते चले कि वहा भी उनकी बिगड़ती हालत को देखकर तीनो बच्चो गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।परिजनो द्वारा दूरभाष से प्रात जानकरी के अनुसार अभी उनकी स्थीती सामान्य है और खतरे से बाहर बताया जा रहै।

0 Response to "अमरूद समझकर धतूर का फल खाने से तीन बच्चों की तबियत खराब "
एक टिप्पणी भेजें