भेड़ीहारी स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर गन्ना किसानों घंटो बवाल काटा ने।
वाल्मीकि नगर से कृष्णा कुमार कि रिपोर्ट।
वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भेड़ीहारी स्थित गन्ना पथ क्रय केंद्र पर घट तौली को लेकर गन्ना किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर घंटो बवाल काटा। गन्ना किसानों का कहना है कि गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौल में प्रतिदिन प्रति गाड़ी में एक क्विंटल 35 किलो की कांटा द्वारा घटतौली की जा रही है। किसानों ने कहा कि तिरुपति सुगर्स लिमिटेड बगहा के एमडी एवं जीएम को कई बार शिकायत की गई है। लेकिन इसका सुधार नहीं हो पा रहा है। आगे किसानों ने का कहा ना है कि ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी सही ढंग से नहीं होने के कारण 3 से 4 दिन के बाद गन्ना सुख जा रहा है।जिस से किसानों को भारी नुक्सान हो रही है,और उनलोगो का कहना है कि चीनी मिल के द्वारा शोषण किया जा रहा है। इसको लेकर कई बार चीनी मिल के क्षेत्रीय अधिकारी को भी शिकायत किया गया है। परंतु किसानों का दुख दर्द कोई सुनने वाला नहीं है। एक महीना के अंदर तीन बार किसानों ने घटतौली को पकड़ा है। बताते चले की गन्ना किसानों के द्वारा इस बाबत वाल्मीकि नगर थाने में एक आवेदन देकर घटतौल में गड़बड़ी को रोकने व जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। तथा आवेदन में यह भी कहा गया है कि हम किसान भाइयों को बगहा चीनी मिल के द्वारा शोषण किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वाल्मीकि नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अंजीत कुमार ने अपने पुलिस बल के साथ गन्ना क्रय केंद्र भेड़ीहारी पहुंचकर किसानों को समझा बुझाकर घंटो बंद पड़े गन्ना क्रय केंद्र को खुलवाया। तथा किसानों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर किसानों में जितेंद्र यादव ,विमल अधिकारी, हरि नारायण मुंडा, हरि किशोर सिंह, रामविलास यादव ,भिखारी मुखिया, संजीव देवनाथ, रामचंद्र महतो, संजय हालदार, दिनेश कुशवाहा, अखिलेश कुमार, कृष्णा कुशवाहा, दिपलाल ,अनिल कुशवाहा, रमेश चौधरी, राजा राम कुशवाहा आदि समेत दर्जनों किसान शामिल थे।



0 Response to "भेड़ीहारी स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर गन्ना किसानों घंटो बवाल काटा ने।"
एक टिप्पणी भेजें