बगहा नगर थाना क्षेत्र के खरपोखरा मे पुलिस चौकी का हुआ लोकार्पण
बेतिया रेन्ज पुलिस उपमहा निरिक्षक प्रणव कुमार ने किया लोकार्पण
पुनीत कुमार पाण्डेय
जिला क्राईम ब्यूरो
पश्चिम चम्पारण
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत पुलिस जिला बगहा के नगर थाना बगहा के थाना क्षेत्र अंतर्गत खरपोखरा रेलवे स्टेशन के समीप अपराध पर अंकुश लगाने एवं आम जनता की समस्याओ का तत्कालीक समाधान हेतू बेतिया रेंज पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रणव कुमार के द्वारा बुधवार को नये पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। मौके पर बगहा नगर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख प्रसाद जाधव, एम एल सी भिष्म सहनी सहित अन्य वरिय पुलिस पदाधिकारी रहे उपस्थित। नये पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी एस आई रामप्रित गुप्ता बनाए गये। बगहा पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख प्रसाद जाधव ने बताया कि अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने एवं ग्रमिण क्षेत्रो के जनता की समस्याओ पर त्वरित कार्रवाई करने हेतू इस नये पुलिस चौकी की स्थापना की की गई। इस चौकी की स्थापना से अपराध एवं अपराधिक प्रवृति के लोगो पर तत्काल अंकुश लगाया जा सकता है साथ ही साथ वहा की आम जनता की समस्याओ पर त्वरित कार्रवाई मे भी सहूलियत होगी।चौकी की स्थापना से स्थानीय लोगो मे हर्ष का माहौल है।

0 Response to "बगहा नगर थाना क्षेत्र के खरपोखरा मे पुलिस चौकी का हुआ लोकार्पण "
एक टिप्पणी भेजें