बाइक दुर्घटना में दो जख्मी।
शुक्रवार, 24 नवंबर 2023
Comment
वाल्मीकि नगर से कृष्णा कुमार कि रिपोर्ट।
वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के संतपुर शोहरीया - चम्पापुर सड़क पर दोन नहर पथ पर कदमहिया कंपार्ट के नजदीक आज शुक्रवार की दोपहर सड़क पर अचानक भैंस आ जाने से एक बाइक.के अनियंत्रित होने से उस पर सवार दंपती दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घायल दंपति की पहचान दोन निवासी राम खिलावन महतो उम्र 35 वर्ष और उनकी पत्नी शिवकेशी देवी उम्र लगभग 31 वर्ष जख्मी हो गए। घायल दंपति के मुताबिक वे दोनों वाल्मीकि नगर स्थित नर देवी मंदिर से पूजा कर घर के लिए वापस लौट रहे थे ।समाचार प्रेषण तक घायल दंपति का उपचार हर्नाटांड़ के एक निजी अस्पताल में जारी है।

0 Response to "बाइक दुर्घटना में दो जख्मी।"
एक टिप्पणी भेजें