सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बरहज 71 मामलों में 8 का हुआ निस्तारण।
-------------------- बरहज देवरिया- सोमवार को
बरहज तहसील सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । कुल 71 प्रार्थना पत्र में 8 का हुआ निस्तारण। राजस्व 28, पुलिस 13, विकास 13, खण्ड रसद 9, शेष 63 मामलों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी विभागों के अधिकारियों को मामलों का निस्तारण 7 दिन के भीतर करने का आदेश दिया ,
और कहा की यथा संभव प्रयास करें केवल एप्लीकेशन की तरह नहीं परंतु एक मनुष्य की तरह देखें जिनको न्याय देना मेरा कर्तव्य है
वही कपरवार पश्चिम टोला पुरानी सार्वजनिक रास्ते पर दबंगई से पिलर आदि का निर्माण कर अवरुद्ध किया गया है को लेकर महिला ने दिये पत्रक जिससे आने जाने मे लोगों को समस्या को लेकर शीघ्र हटाने के दिये निर्देश ,
बारा दीक्षित प्रियंका चौथी बार मिलकर बताया कि मेरे ससुराल में दो मंजिला मकान है मुझे रहने नहीं दिया जा रहा 2 साल से बच्चों को लेकर भटक रहे है वही माईका रहने में मजबूर है ।बनकटीया गांव भीषण गर्मी में 22 दिन से ट्रांसफार्मर जलने से लाइट नहीं रात अंधेरे में रहने में खफा लोगों ने दिया पत्रक ,व गौरा बरहज अभ्यानन्द तिवारी पुत्र विवेकानंद तिवारी नगर पालिका अन्तर्गत निर्माण विभाग मोहन सेतु ए प्रोच मार्ग बनाने के लिए पहले अधिग्रहित की जा चुकी है लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला । जिलाधिकारी के कार्य करने के ढंग जनता को न्याय दिलाना और समस्या का समाधान करना है । जिलाधिकारी ने कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सही तरीके से कार्य न करने और मामले को उलझाए रखने को लेकर कड़ी फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे संज्ञान में आने वाले मामले अगर जल्द से जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो अगली बार किसी को बक्सेगे नहीं यह सभी संज्ञान में और ध्यान में रखें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अंगद यादव ,क्षेत्राधिकार आदित्य कुमार गौतम, तहसीलदार अरूण कुमार,नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य नपा अधिशासी अधिकारी ब्लॉक वीडियो, थाना प्रभारी प्रभारी राहुल सिंह ,और सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे ।

0 Response to "सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बरहज 71 मामलों में 8 का हुआ निस्तारण।"
एक टिप्पणी भेजें