लौरिया मेला का भूमिपूजन संपन्न।
शुक्रवार, 24 नवंबर 2023
Comment
5 दिसंबर से मेला का शुभारंभ।
लौरिया,आशीष मिडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
लौरिया मेला आगामी 5 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगा। जिसका भूमिपूजन शुक्रवार के दिन अर्थात कार्तिक महिना के प्रदोष काल के दिन हुआ है। मेला के आयोजनकर्ता राजू ठाकुर और व्यवस्थापक रामबाबु गुप्ता द्वारा अशोक स्तंभ परिसर में पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा पूजा पाठ कर नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया गया। इधर इस बाबत आयोजक राजू ठाकुर ने बताया कि यह मेला कई दशकों से इस स्थल पर लगता है, जो करीब दो माह तक लगता है। इस मेले में कई जगहों से लोग आकर अपनी आवश्यकता की चीजें खरीदते हैं। मेला में दुकानों के लिए चार्ट लगाने का कार्य शुरू हो रहा है।मौके पर जवाहिर प्रसाद, राहुल कुमार, कन्हैया सिंह, राकेश पांडेय, संजीत ठाकुर, डिंपल सिंह आदि मौजूद थे।

0 Response to "लौरिया मेला का भूमिपूजन संपन्न।"
एक टिप्पणी भेजें