तेलपुर देवराज में किसानो की बैठक मुखिया मो जावेद की अध्यक्षता में हुई।
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
बैठक में जेएनयू के अभिनव कुमार संतोष कुमार भी उपस्थित रहे।
बैठक में किसानों की हालत एवं उनके हालत में सुधार कैसे हो इस संबंध में चर्चा की गई।
किसानों की वर्तमान स्थिति में सुधार कैसे हो इस संबंध पर विस्तृत जानकारी दी गई।
वहीं तेलपुर मुखिया मो जावेद ने बताया की खेती में लागत मुल्य में बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है जिसमें उर्वरक सिंचाई मजदुरी एवं खेत की जुताई शामिल हैं। जबकि किसान का एकमात्र नगदी फसल गन्ना है उसके मुल्य में पिछले चार सालों से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। किसानों की सभी आवश्यकताओं का साधन गन्ना मूल्य भुगतान ही है । गन्ना का मुल्य कम से कम चार सौ प्रति क्विंटल हो इस संबंध में पहल करने की बात की गई जिसमें किसानो का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार से मिलकर मांग पत्र सौंपे जाने का निर्णय लिया गया।
वहीं जेएनयू के संतोष कुमार ने बिहार में किसानों की हालत में सुधार हेतु वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा बीज उन्नत किस्म लगाने की सलाह दी, पुर्व मुखिया इ अशरफ एवं प्रभु नारायण राव ने भी किसान की दयनीय हालत बताते हुए गन्ना मूल्य का दाम चार सौ रुपए होने की बात कही। मौकेपर लालबहादुर महतो शैलेश सहनी करमुललाह मियां सगीर अहमद बलिसटर खा वसीम उपेन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

0 Response to "तेलपुर देवराज में किसानो की बैठक मुखिया मो जावेद की अध्यक्षता में हुई।"
एक टिप्पणी भेजें