-->
नये वर्ष 2024 के अवसर पर घुसपैठ, शिकारीयो एवं तस्करों की मद्देनजर रखते हुए,लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग शुरू

नये वर्ष 2024 के अवसर पर घुसपैठ, शिकारीयो एवं तस्करों की मद्देनजर रखते हुए,लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग शुरू


वाल्मीकि नगर/कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार। 



 बिहार के कश्मीर कहे जाने वाले वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट के वन क्षेत्रों में नये वर्ष 2024 के अवसर पर घुसपैठ, शिकारीयो एवं तस्करों की मद्देनजर रखते हुए, टाइगर प्रोजेक्ट वन प्रशासन की ओर से वन प्रमंडल 2 के पूरे वन क्षेत्रों में लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग शुरू की गई है।इस बाबत नेपाल व यूपी के बॉर्डर पर स्थित संवेदनशील वन क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सशस्त्र होमगार्ड जवानों और वन कर्मियों की टीम की तैनाती की गई है। जो वन क्षेत्रों में पैनी नजर रखेंगे।अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिकारियों तस्करों को पकड़ने के लिए भारतीय क्षेत्र के बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा सुरक्षा बलों और संबंधित थाना पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है । वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉक्टर नेशामणि ने बताया कि लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है।

0 Response to "नये वर्ष 2024 के अवसर पर घुसपैठ, शिकारीयो एवं तस्करों की मद्देनजर रखते हुए,लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग शुरू"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article