वाल्मीकि नगर थाना परिसर में भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवी सुमन सिंह तथा वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय के द्वारा पौधा रोपण किया गया
वाल्मीकि नगर/कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/पश्चिम चंपारण/ बिहार।
इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर थाना परिसर में भाजपा नेता और समाजसेवी सुमन सिंह के साथ वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद राय के द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया। इस के साथ ही कैंपस में जमे घास फूस को जवानों के द्वारा साफ सफाई की गई और परिसर को सफाई रखने का संदेश दिया गया । पूर्णिमा के
मौके पर पवित्र रुद्राक्ष के पौधे विशेष तौर पर लगाए गए मौके पर मौजूद श्री सिंह और निरीक्षक श्री राय ने बताया कि वृक्षों के द्वारा ही हम खुद को और अपने आने वाली पीढ़ी का बचाव कर सकते हैं ।आज हमारा परिवेश ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से जूझ रहा है ।प्रदूषण ऊंचाई के स्तर पर पहुंच गया है ।हमें ज्यादा से ज्यादा पौंधा रोपण करना है। और इसको बढ़ावा देना हैं । आगे उन्होंने बताया कि हम लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करना होगा ताकि हम सभी लोग पर्यावरण की रक्षा कर सके। वृक्ष हमें पूरे जीवन कुछ ना कुछ देते रहते हैं ।और हमारी आने वाली पीढ़ियों की भी निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। हमें उनकी रक्षा का सपथ लेना होगा। अन्यथा हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा भी देश की सुरक्षा ही है। हमें अपने जीवन काल में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना होगा, तभी हम अपने आने वाली पीढ़ी को और स्वयं को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करा पाएंगे। हमें यह प्रण लेना होगा कि अपने जीवन काल में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करेंगे और दूसरों को भी पर्यावरण पर मंडरा रहे संकट से आगाह करते हुए।उन्हें भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करेंगे उन्होंने कहा कि अगर आपके पास पौधारोपण करने के लिए पर्याप्त भूमि नहीं हो।तो अपने घर की छत पर बालकनी में विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे भी अवश्य लगाएं। यह भी पर्यावरण की सुरक्षा में सहायक सिद्ध होगा इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार, प्रेम कुमार के अलावा अन्य जवान उपस्थित रहे ।


0 Response to "वाल्मीकि नगर थाना परिसर में भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवी सुमन सिंह तथा वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय के द्वारा पौधा रोपण किया गया"
एक टिप्पणी भेजें