-->
एसएसबी 21वीं वाहिनी तथा नेपाल के एपीएफ नवल परासी व चितवन के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक किया गया।

एसएसबी 21वीं वाहिनी तथा नेपाल के एपीएफ नवल परासी व चितवन के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक किया गया।


वाल्मीकि नगर/कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिमी चंपारण/ बिहार।



एसएसबी 21वीं वाहिनी तथा नेपाल के एपीएफ नवल परासी व चितवन के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक सीमा चौकी वाल्मिकी आश्रम कैंप में हुई। जिसकी अध्यक्षता एसएसबी 21वी वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रकाश ने किया। बैठक में कहा गया है कि भारत – नेपाल में मैत्रीपूर्ण संबंध बना रहेगा। साथ में दोनों देशों के अधिकारी मिलकर तस्करी, मानव तस्करी, शराब तस्करी, मानव व्यापार,सुरक्षा, नक्सल विरोधी, नारकोटिक्स वन उत्पाद, वन जीव उत्पाद, बाढ़ आपदा और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए तथा इसे रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास होनी चाहिए। सीमा पर अपराधियों को रोकने के लिए सूचना साझा कर आदान प्रदान करें। अगर कोई भी संदेह के घेरे में आ रहा है। तो उसे तुरंत पकड़ कर पूछताछ किया जाए।ताकि वैसे अपराधियों पर नकेल कसा जा सके। इस बैठक के दौरान नेपाल व भारत के बिच मेत्री पूर्ण खेल का आयोजन को लेकर चर्चा किया गया। तथा बैठक में आगे कहा गया है कि वैसे लोगों पर भी नजर रखना है।जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं। बैठक में नकेल कसने के लिए कोई रणनीति बनाई गई है। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियो आपसी सहयोग साथ आपसी तालमेल बनाए रखेंगे। भारत-नेपाल के बीच सदियों से पुरानी संस्कृति साझेदारी है। हमें इसे वर्तमान में और अधिक मजबूत एवं प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एसएसबी की ओर से कमांडेंट श्री प्रकाश, कमांडेंट, 21वीं वाहिनी बगहा, श्री गोविंद कुमार ठाकुर, कार्यवाहक कमांडेंट, 44वीं वाहिनी, श्री सौरभ कुमार , उप कमांडेंट 65वीं वाहिनी बगहा, ऋषिकेश चवन, सहायक कमांडेट, सीमा चौकी झंडूतोला सहायक कमांडेंट वंश दीप माजी सीमा चौकी रामपुरवा सहायक कमांडेंट विवेक सिंह दांगी, सीमा चौकी गंडक बैराज तथा अन्य सीमा चौकी प्रभारी 

एपीएफ नेपाल से श्री शशि पाण्डेय, एस पी 17वीं वाहिनी एपीएफ नेपाल, श्री सूरज छेत्री डी एस पी 31वीं समवाय नेपाल एवं अन्य सीमा चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

0 Response to "एसएसबी 21वीं वाहिनी तथा नेपाल के एपीएफ नवल परासी व चितवन के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article