लौरिया प्रखंड के पंचायत उपचुनाव में लौरिया में नहीं होगा चुनाव।
बुधवार, 27 दिसंबर 2023
Comment
तीन रिक्त पदों हेतु तीन प्रत्याशियों ने ही किया था नामांकन।
आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
तीनों का निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाना लगभग तय माना जा रहा है।जिनमें बगही बसवरिया पंचायत के वार्ड छौ से पंच पद हेतु राजेन्द्र साह एवं धोबनी पंचायत के वार्ड सात के पंच पद हेतु प्रेमवदा देवी तथ सतवरिया के वार्ड सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या नौ से पुनिता देवी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।प्रमाण पत्र जारी करने का औपचारिकता बाकी है।
इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य दीक्षित ने दी ।
बता दें की बगही बसवरिया पंचायत में पंच पद हेतु एक धोबनी पंचायत में पंच पद हेतु एक एवं सिंहपुर सतवरिया पंचायत में वार्ड सदस्य पद हेतु
चुनाव होने वाले थे।

0 Response to "लौरिया प्रखंड के पंचायत उपचुनाव में लौरिया में नहीं होगा चुनाव।"
एक टिप्पणी भेजें