धान के अवैध परिवहन पर वसूला गया 80 हजार रूपये का दांण्डिक मंडी शुल्क
कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर गठित दल द्वारा रोजाना की जा रही कार्यवाही
कैलवारा कला नाका एवं बरही में निरीक्षण के दौरान पांच वाहनों से 706 क्विंअल धान का हो रहा था अवैध परिवहन
============================================================
कटनी - जिले में अन्य जिलों से शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लाई जाने वाली अवैध धान पर सख्ती से रोकथाम के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद ने जांच नाकों मे कृषि उपज मंडी के उडनदस्ता दल तैनात किया है। ताकि जिले के वन एवं खनिज जांच नाकों में कृृषि उपज मंडी के उडनदस्ता दल को बैठाकर वाहनों को रोकने और अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखा जा सके। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर धान उपार्जन में दलालों, बिचौलियों और व्यापारियों के कुत्सिंत मंसूबों पर लगाम लगाने जिला प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर श्री प्रसाद के उपार्जन समितियों को सख्त निर्देश है कि उपार्जन केन्द्रों मे केवल जिले के किसानों का ही धान समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए।
*दो वाहनों से धान के अवैध परिवहन ओर पर वसूला गया 60 हजार*
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर संयुक्त जांच नाकों में अवैध अनाज परिवहन और क्रय विक्रय के मामलों की निगरानी हेतु तैनात उडनदस्ता दल द्वारा वन नाका कैलवारा कला मार्ग पर मध्यप्रदेश व कर्नाटक के लिए अवैध परिवहन हो रही 507 क्विंटल अवैध धान के दो वाहन सहित जब्त करनें में बडी सफलता मिल सकी। कृषि उपज मंडी समिति के मंडी सचिव राकेश कुमार पनिका के मार्गदर्शन में दोनों वाहन द्वारा कृषि उपज धान का अवैध परिवहन करते हुए पकडे पाये जाने पर दाण्डिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क के रूप में 60 हजार 791 रूपये की वसूली की जाकर कार्यालय में जमा कराई गई है।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर कृषि उपज मंडी सचिव राकेश कुमार पनिका ने कार्यवाही के दौरान वन नाका कैलवारा कला मार्ग पर वाहनों के निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक यू.पी. 70 एफ.टी 8446 एवं ए.पी 39 एक्स 6633 की जांच के दौरान मध्यप्रदेश व कर्नाटक के लिए 507 क्विंटल धान का अवैध परिवहन पाया गया था।
*दो ट्रेक्टर वाहनो से वसूला गया 19 हजार शुल्क*
कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर गठित दल द्वारा कृषि उपज के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही के दौरान कटनी जिला अंतर्गत उपमंडी क्षेत्र बरही मे औचक निरीक्षक के दौरान दो ट्रेक्टर वाहनों में 107 क्विंटल अवैध धान का प्रकरण बनाया जाकर दाण्डिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क के रूप में 19 हजार 16 रूपये की वसूली की जाकर कार्यालय में जमा कराई गई।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर कार्यवाही के दौरान वाहनों के निरीक्षण करने पर ट्रेक्टर वाहन क्रमांक एम.पी. 21 ए ए - 4049 में 54 क्विंटल धान एवं एमपी 21 ए.बी -2399 में 53 क्विंटल धान का अवैध परिवहन पाया गया था।
*आयशर न्यू टैक्टर वाहन पर कार्यवाही*
एक अन्य प्रकरण में जांच दल द्वारा कार्यवाही के दौरान सेंट्रल वेयरहाउस कटनी में 127 बोरी धान का अवैध क्रय कर पन्ना जिले के पवई के लिए परिवहन किया जाने पर अवैध क्रय विक्रय का प्रकरण बनाया गया।
जांच दल मे सहायक उप निरीक्षक संजय तिवारी, राजेन्द्र कुमार चौधरी, किशोर कुमार पनिका, हरिओम कौरव सहित अमित केशरवानी की सहभागिता में कार्यवाही की गई।
*बिना दस्तावेज परिवहन पर पिकअप एक्शन*
बुधवार को एक अन्य प्रकरण में विजयराघवगढ़ एस.डी.एम श्री महेश मंडलोई की उपस्थिति में गठित दल द्वारा कार्यवाही के दौरान पिकअप वाहन मे 32 क्विंटल धान बिना किसी दस्तावेज के परिहन करते हुए पाये जाने पर वाहन को तहसील कार्यालय में खडा कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी है।
जिला कटनी से विवेक राज
0 Response to "धान के अवैध परिवहन पर वसूला गया 80 हजार रूपये का दांण्डिक मंडी शुल्क"
एक टिप्पणी भेजें